श्री साई शैल मंगलम महाविद्यालय, सिंगरौली में वेस्टीज कंपनी की ओर से शहडोल से आये हुए डॉ श्यामल विश्वास व उनकी मेडिकल टीम ने उपस्थित छात्रों व शिक्षकों का मेडिकल प्रशिक्षण करते हुए निःशुल्क उचित परामर्श प्रदान किया। महाविद्यालय के निदेशक गोपाल जी श्रीवास्तव ने अंत मे डॉ विश्वास व उनकी टीम का एवं श्री आशुतोष कुमार जी का जिनके प्रयास से डॉ साहब का महाविद्यालय में आना संभव हुआ एवं अन्य उपस्थित समस्त लोगो को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया।ईस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री संजीव कुमार, सहायक प्राध्यापक श्री दिनेश श्रीवास्तव, श्री संतोष जैसवाल,श्री रामजी शुक्ला,श्री हनीफ कुरैशी,डॉ विजय लाल तिवारी,श्री राम नारायण पनिका,मो0 जावेद,मो0 मकसूद आलम,श्री अरविंद बैस, श्री विनोद विश्वकर्मा,श्री अनिल कुमार केशरी,श्रीमती लक्ष्मी, सुश्री अंजलि के साथ साथ प्रबंधन समिति सदस्यों में श्री अजय कुमार जैसवाल व नारायण दास साहू जी व छात्र संघ की कोषाध्यक्ष कु0 आशु तिवारी, सरिता सोनी, प्रिया तिवारी व अन्य छात्र छात्राये भी उपस्थित रहे।

Leave a reply